Homeराष्ट्रीयपहलगाम हमला: TRF पर अमेरिकी बैन, आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा

पहलगाम हमला: TRF पर अमेरिकी बैन, आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन TRF (द रेसिस्टेंस फ्रंट) को आधिकारिक रूप से वैश्विक आतंकी संगठनघोषित कर दिया है। पहलगाम हमले में 26 सैलानियों की की जान गई थी और अमेरिका का मानना है कि इसके पीछे TRF का ही हाथ था।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उन्होंने इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, और भारत के साथ गहराते रणनीतिक सहयोग का प्रमाण बताया।

रुबियो ने आगे कहा कि TRF को विशेष रूप से चिन्हित वैश्विक आतंकी संगठन (Specially Designated Global Terrorist)के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही TRF और इससे जुड़े सभी नाम अब लश्कर-ए-तैयबा (LET) की आतंकी सूची में शामिल कर दिए गए हैं। अमेरिका ने LET को पहले से ही आतंकी संगठन के रूप में चिन्हित कर रखा है और अब TRF को भी उसी श्रेणी में रखा गया है।

TRF को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक नया चेहरा माना जाता है, जिसे कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, TRF ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी, हालांकि बाद में बयान वापस ले लिया। इससे पहले भी यह संगठन भारतीय सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है, जिनमें 2024 में हुआ बड़ा आतंकी हमला भी शामिल है।

अमेरिका द्वारा TRF को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद अब इसकी अमेरिका में मौजूद संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी और कोई भी व्यक्ति या संस्था इसे किसी भी तरह की वित्तीय या तकनीकी सहायता नहीं दे सकेगी।

भारत सरकार ने अमेरिका के इस फैसले का स्वागत किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प का प्रतीक बताया।

TRF की स्थापना 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुई थी। इसका मकसद कश्मीर के युवाओं को उकसाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करना है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI पर इसे सीधे समर्थन देने का आरोप है।

भारत सरकार ने पहले ही TRF को UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित कर रखा है। इसके सरगना शेख सज्जाद गुल को मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments