Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर के लिडवास में आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के लिडवास में आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास इलाके में सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण अभियान ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने हरवान क्षेत्र के निकट, दाचीगाम नेशनल पार्क के पास यह कार्रवाई की है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादियों को मार गिराया है।

इसकी जानकारी सोमवार, 28 जुलाई को इंडियन आर्मी के चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन महादेव के तहत की गयी है। सुरक्षा बलों का मानना है कि जंगल में अभी भी आंतकी छिपे हो सकते हैं। इसलिए सर्च अभियान अभी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आंतकियों के ठिकाने से गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। जिसमें M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड हैं। बताया जा रहा है कि हथियार अमेरिका निर्मित हैं। फिलहाल मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि वे किस संगठन से जुड़े थे। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही आंतकियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी।

सेना ने बताया कि उनके आतंकि गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दी गयी है और सुरक्षाबलों की तैनाती भी बढ़ा दी गयी। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आंतकियों से सामना हुआ।आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकवादी मारे गए।

मीडिया रिपोर्टर के अनुसार मारे गए आंतकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आतंकि हाशिम मूसा भी शामिल है। हालांकि सेना ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025, को पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गयी थी और 16 गंभीर रुप से घायल हुए थे। आंतकियों ने सैलानियों पर धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुन कर हमला किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments