Homeराज्यभारत ने बांग्लादेश से जूट उत्पादों के आयात पर रोक लगाई

भारत ने बांग्लादेश से जूट उत्पादों के आयात पर रोक लगाई

भारत ने बांग्लादेश से आने वाले जूट उत्पादों पर एक बड़ा फैसला लेते हुए आयात पर रोक लगा दी है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के तहत अब बांग्लादेश से जूट का आयात ज़मीनी बंदरगाहों के रास्ते नहीं हो सकेगा। हालांकि विदेश व्यापार मंत्रालय (DGFT) ने एक अधिसूचना में कहा है कि अब ये सामान सिर्फ समुद्री रास्ते महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरहगाह के जरिए ही भारत आ सकेगा। यह पाबंदी 27 जून 2025 को जारी अधिसूचना के बाद से तुरंत लागू हो गयी है।

इन प्रतिबंधों के तहत जिन चीजों पर रोक लगाई गई है, उनमें जूट से बने उत्पाद, सन यार्न (धागा), जूट का धागा, जूट या सन से बने बुने हुए कपड़े और बिना साफ किए जूट के कपड़े शामिल हैं।

यह फैसला भारत सरकार द्वारा उठाए गए उस पहले कदम की अगली कड़ी है, जो 17 मई 2025 को लिया गया था। उस समय भारत ने बांग्लादेश से आने वाले कुछ खास उत्पादों, जैसे रेडीमेड कपड़े, प्रोसेस्ड फूड और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के आयात को सीमित करने के लिए बंदरगाहों पर विशेष प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों के तहत तय किया गया था कि इन वस्तुओं को अब केवल चुनिंदा बंदरगाहों से ही भारत में लाया जा सकेगा, जिससे सीमा पार व्यापार को नियंत्रित किया जा सके।

वहीं, दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश से सस्ते और सरकारी सब्सिडी वाले जूट उत्पाद बड़ी मात्रा में भारत में आ रहे थे, जिससे देश की घरेलू जूट इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा। इसके चलते न सिर्फ जूट किसानों को नुकसान झेलना पड़ा, बल्कि कई जूट मिलों को भी घाटा हुआ। इस कारण कई लोगों की नौकरियां भी चली गईं।

गौरतलब है कि, चीन के बाद भारत बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2022-23 में दोनों देशों के बीच करीब 16 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। इसमें बांग्लादेश ने भारत से लगभग 14 अरब डॉलर का सामान खरीदा, जबकि भारत को सिर्फ 2 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments